खेल

भारत के युगल बैडमिंटन कोच टान किम हर ने इस्तीफा दिया

Posted on

व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटे मलेशिया के टान किम। 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना था अनुबंध।
मलेशिया के टान किम हर ने व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटने का फैसला किया। 47 साल के किम का भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के साथ अनुबंध के खत्म होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा था जो 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना था।

बैडमिंटन संघ ने जानकारी दी कि किम ने एक महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें कुछ पारिवारिक समस्यायें थीं। टान किम इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और मलेशिया को कोचिंग दे चुके हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO