संसार

अलक़ायदा से जुड़े सीरियाई समूह के हमले में 33 सैनिकों की मौत

Posted on

सीरिया में इदलिब प्रांत के पास अलक़ायदा से जुड़े एक सीरियाई जिहादी समूह के हमले में शासन और उससे संबद्ध सुरक्षा बलों के 33 सैनिक मारे गये। खबरों के मुताबिक हमले में 5 जिहादियों की भी मौत हो गई। हमा प्रांत के उत्तरी हिस्से में स्थित एक मसास्ना गांव में रविवार को यह घातक हमला हुआ।

सीरिया में इदलिब प्रांत के पास अलक़ायदा से जुड़े एक आतंकी समूह के हमले में रविवार को शासन और उससे संबद्ध सुरक्षा बलों के 33 सैनिक मारे गये। एक निगरानी संस्था ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि अंसार अल-तौहीद के आतंकवादियों द्वारा किये गये दो हमलों में सुरक्षा बलों और उसके सहयोगी मिलिशिया के 27 लड़ाकों की मौत हो गई।  ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था के निदेशक रामी अब्देल रहमान ने कहा, इसमें पांच जिहादियों की भी मौत हो गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO