हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी सरकार की रीढ़ः जय राम ठाकुर

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश गैर राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा नाहन में आयोजित ‘अभिनन्दन समारोह’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं क्योंकि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना सरकार और कर्मचारियों का दायत्वि है ताकि हिमाचल प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य बन सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में नई पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से किए जाने वाले योगदान को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस निर्णय से राज्य के 80 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का समाधान किया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को राहत देने के लिए उनके मानदेय और वेतन में वृद्धि की गई है और भविष्य में भी कर्मचारियों के सभी वास्तविक मुद्दों का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने जिला सिरमौर के नाहन में एनजीओ भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारियों संघों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है और उन्हें अनेक प्रकार के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं।एन.जी.ओ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बी ने विभिन्न कर्मचारी संघों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, संसद सदस्य वीरेन्द्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी ओर सुरेश कश्यप, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर, एन.जी.ओ के कार्यक्रम संयोजक वेद शर्मा, नाहन यूनट एन.जी.ओ के प्रधान आकाश बिश्नोई भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO