जीवन शैली

व्यायाम से दूर होगी भूलने की बीमारी

Posted on

व्यायाम करने से दूर की जा सकती है भूलने की बीमारी। अगर आप अक्सर चीजें रखकर भूल जाते हैं या कोई बात याद नहीं रहती तो हो सकता है कि आपमें भूलने की बीमारी के लक्षण दिखने लगे हों लेकिन नियमित व्यायाम करके या घर के रोजाना के काम करके स्मरण शक्ति बरकरार रखी जा सकती है।

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एक शोध के अनुसार, अधिक उम्र के जिन वयस्कों में अल्जाइमर के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं वो अगर रोज व्यायाम या घर के दैनिक काम करें तो इससे याददशत को बनाए रखा जा सकता है।

शोध से पता चला है कि स्वास्थ्य सुधारने, मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पैदा करने के लिए व्यायाम सबसे सस्ता उपाय है। शोध में भाग लेने वाले लोगों की उनकी मौत से औसतन दो साल पहले की शारीरिक गतिविधि का आकलन किया और फिर मौत के बाद दान दिए गए उनके मस्तिष्क के ऊतकों का अध्ययन किया। हमने पाया कि सक्रिय जीवनशैली से मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पड़ सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब मस्तिष्क में अल्जाइमर बीमारी के लक्षण मौजूद हों तो शरीर को सक्रिय रखने से स्मरण शक्ति बनाए रखने के लिए संज्ञानात्मक रक्षा मिल सकती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO