भारत

शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू

Posted on

केंद्र सरकार की उड़ान-दो योजना के तहत शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेलीटैक्सी सेवा प्रारंभ हुई
केंद्र सरकार की उड़ान-दो योजना के तहत शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेलीटैक्सी सेवा प्रारंभ हो गई। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से इसे हरी झण्डी दिखाई।

इस योजना के तहत एक तरफ का किराया 2880 रुपये होगा ताकि आम लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकें। प्रारम्भ में यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन होगी, जिसे दो सप्ताह बाद हफ्तें में छह दिन उड़ाने की करने की योजना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO