पंजाब

रवी के मौसम के लिए नहरों में पानी छोडऩे के विवरण जारी

Posted on

चंडीगढ़ – जल संसाधन विभाग द्वारा रवी के मौसम के दौरान 1 मार्च से 8 मार्च, 2019 तक नहरी पानी छोडऩे के विवरण जारी किये गए हैं। इस संबंधी एक प्रवक्ता ने बताया कि सरहिन्द केनाल प्रणाली जैसे कि बिस्त दोआब केनाल, सिद्धवा ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।उन्होंने आगे बताया कि भाखड़ा मैन लाईन में से निकलती नहरें जोकि ग्रुप ए में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जोकि ग्रुप बी में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। हरीके और फिऱोज़पुर हैड वर्कस से निकलने वाली नहरों और ब्रांचों जैसे कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जोकि ग्रुप ए में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोयर और इसके रजबाहों को जोकि ग्रुप बी में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि कसूर ब्रांच लोयर और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि सभराओ ब्रांच, लाहौर ब्रांच, मैन ब्रांच लोयर और इसके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO