मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इस बार दर्शकों को फिल्म में मिलेगा ये सरप्राइज

Posted on

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी सीरीज ‘हेरा फेरी’ की तीसरी कड़ी का इंतजार कौन नहीं कर रहा है ? इस सीरीज की पहली दो फिल्मों में राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे ने दर्शकों का इतना मनोरंजन किया है कि दर्शक ‘हेरा फेरी 3’ के लिए बेचैन बैठे हैं। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा जानकारी की बात करें तो फिल्मकार इंद्र कुमार इसे साल 2019 के आखिर में शुरू करेंगे। डायरेक्टर इंद्र कुमार ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो ‘हेरा फेरी 3’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे।डीएनए अखबार से बात करते हुए इंद्र कुमार ने बताया है कि, ‘मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं। मैं हेरा फेरी 3 पर पिछले 3 महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं टोटल धमाल में व्यस्त था।’इंद्र कुमार ने बताया है कि ‘हेरा फेरी 3’ सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। इंद्र कुमार के अनुसार, ‘मुझे वीएफएक्स का चस्का चढ़ गया है। टोटल धमाल में हमने काफी सारा वीएफएक्स यूज किया था और हेरा फेरी 3 में भी हम इसका भरपूर उपयोग करेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हेरा फेरी 3 खूब पसंद आएगी।’इंद्र कुमार का खुलासा जानने के बाद ‘हेरा फेरी 3’ से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ना लाजमी है क्योंकि इस फिल्म में राजू-श्याम-बाबूराव की तिकड़ी तो होगी ही लेकिन साथ ही साथ आज के जमाने की टेकनीक भी देखने को मिलेगी। यह कहा जा सकता है कि ‘हेरा फेरी 3’ दर्शकों के लिए मनोरंजन का धमाकेदार पैकेज होगी।अगर बात इंद्र कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘टोटल धमाल’ की करें तो इसे अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की तिकड़ी का भरपूर फायदा हुआ है। फिल्म अपने पहले हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि ‘टोटल धमाल’ 120-130 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO