व्यापार
जनवरी में ग्रोथ रेट घटकर हुई 1.8 फीसद
कोर सेक्टर को झटका, जनवरी में घटकर 1.8 फीसद हुई ग्रोथ रेट
नई
दिल्ली- कोर सेक्टर ग्रोथ रेट में आई सुस्ती का असर औद्योगिक उत्पादन
सूचकांक पर भी होता है जिसमें इन आठ अहम क्षेत्र की भागीदारी करीब 41 फीसद
होती है। कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली उत्पादन में आई गिरावट की
वजह से जनवरी महीने में कोर सेक्टर का ग्रोथ रेट कम होकर 1.8 फीसद हो
गया।जनवरी 2018 में कोर सेक्टर की वृद्धि दर 6.2 फीसद रही थी। कोर सेक्टर
में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रॉडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स,
स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। जनवरी महीने में कच्चा तेल, रिफाइनरी
प्रॉडक्ट्स और बिजली की ग्रोथ रेट क्रमश: 4.3, 2.6 और 0.4 फीसद रही।
वहीं
कोयला और सीमेंट सेक्टर 1.7 और 11 फीसद की गति से आगे बढ़ा। जनवरी 2018
में इसकी रफ्तार क्रमश: 3.8 और 19.6 फीसद थी। हालांकि, प्राकृतिक गैस,
फर्टिलाइजर्स और स्टील उत्पादन क्रमश: 6.2, 10.5 और 8.2 फीसद की दर से
बढ़ा।कोर सेक्टर ग्रोथ रेट में आई सुस्ती का असर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक
पर भी होता है, जिसमें इन आठ अहम क्षेत्र की भागीदारी करीब 41 फीसद होती
है।
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19
में अप्रैल से जनवरी के बीच कोर सेक्टर का ग्रोथ रेट पिछले वित्त वर्ष की
समान अवधि के 4.1 फीसद के मुकाबले 4.5 फीसद रहा।