संसार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती फातिमा भुट्टो ने ‘भारतीय पायलट’ को लेकर कही ये बात

Posted on

वाशिंगटन- पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गए हैं। विश्‍व मंच पर पाकिस्‍तान को आतंकी समूहों से सख्‍ती के साथ निपटने की सलाह दी जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो ने बुधवार को इमरान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा, जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है।बता दें कि भारतीय पायलट को बुधवार को उस समय कथित रूप से पकड़ लिया गया, जब वह अपने मिग 21 बाइसन विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। हालांकि, वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर गिरे। फातिमा भुट्टो ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लेख में लिखा है। इस लेख में उन्‍होंने कहा, ‘मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए जिसे पकड़ा गया है।’दरअसल, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए एक आत्‍मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी। भारत ने दोषी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सेना को खुली छूट दी थी। इसके परिणामस्‍वरूप 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपनी असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था।भारत ने इस हमले के बाद स्‍पष्‍ट किया था कि उसका मकसद आतंकियों को मार गिराना था। यही वजह थी कि भारत के इस कदम की सभी ने सराहना की थी। अमेरिका, फ्रांस, चीन, ऑस्‍ट्रेलिया और सऊदी अरब समेत कई देशों ने पाकिस्‍तान को आतंकवादियों के साथ सख्‍ती से निपटने के लिए कहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO