हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली के इण्डिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) का दौरा किया तथा देश के शहीदों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही शहीदों के सम्मान में ऐसा शानदार स्मारक बन पाया है। इस स्मारक को 26000 शहीदों के सम्मान में बनाया गया है, जिन्होंने देश के लिए युद्ध और विभिन्न अन्य अभियानों में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है तथा देश के प्रत्येक नागरिक को इस स्थान पर जाकर शहीदों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्मारक से हमारे देश के नागरिकों में देश के प्रति लगाव, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने स्मारक के दौरे के दौरान स्मारक में सैनिकों के बारे में लिखी गई जानकारियों में गहन रूचि दिखाई।

कर्नल डी.एस. बसेरा और ले. कर्नल सन्तोष कटोच ने मुख्यमंत्री को स्मारक के विषय में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO