मनोरंजन
श्रीदेवी वाला रोल मिलने पर बोलीं माधुरी दीक्षित
‘कलंक’ में श्रीदेवी वाला रोल मिलने पर बोलीं माधुरी दीक्षित
ऐक्ट्रेस
माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म
में वह उसी किरदार को निभा रही हैं जो पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं। इस
रोल को निभाने के बारे में माधुरी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। पिछले
साल मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की असमय हुई मौत के बाद अभिषेक वर्मन की आने
वाली फिल्म ‘कलंक’ में उनका रोल माधुरी दीक्षित को मिला है। अब इस फिल्म की
शूटिंग पूरी हो गई है और इसका पोस्ट प्रॉडक्शन चल रहा है। अब माधुरी
दीक्षित ने बताया है कि ‘कलंक’ में श्रीदेवी को मिले किरदार को निभाने पर
उन्हें कैसा लग रहा है।
एक हालिया इंटरव्यू में माधुरी ने कहा कि यह
उनके लिए बेहद इमोशनल पल था जब प्रड्यूसर करण जौहर ने उनसे फिल्म में
श्रीदेवी वाले रोल को करने के लिए पूछा। अब माधुरी का मानना है कि उनकी
परफॉरमेंस पर श्रीदेवी को गर्व होगा। उन्होंने कहा कि उनके श्रीदेवी के साथ
लंबे समय तक काफी अच्छे रिश्ते थे और उनकी अचानक हुई मौत को स्वीकार करना
माधुरी के लिए बेहद कठिन था।
बताया जा रहा है कि ‘कलंक’
भारत-पाकिस्तान की आजादी के समय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में माधुरी
के अलावा संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय
कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। यह फिल्म आने वाले 19 अप्रैल को रिलीज होगी।