व्यापार
शेयर बाज़ार में बुधवार को गिरावट
बुधवार को बंबई शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स
68.28 अंक घटकर 35,905.43 और निफ्टी 28.65 अंक गिरकर 10,806.65 पर बंद हुआ.
शेयर
बाजार में बिकवाली से सेंसेक्स ने अपनी सारी शुरुआती बढ़त खो दी और दोपहर
के कारोबार में करीब 200 अंक तक नीचे चला गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स
सूचकांक दोपहर को 161.74 अंक यानि 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ
35,811.97 अंक पर पहुंच गया. एक समय पर यह 35,735.33 अंक के निचले स्तर पर आ
गया था.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.55 अंक यानि 0.58
प्रतिशत गिरकर 10,772.75 अंक पर आ गया. सेंसेक्स अंत में 68.28 अंक घटकर
35,905.43 पर और निफ्टी 28.65 अंक गिरकर 10,806.65 पर बंद हुआ.