संसार
थेरेसा मे को मिला संसद में समर्थन, सांसदों ने प्रधानमंत्री मे को दो हफ्तों का वक्त दिया
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को संसद में विपक्ष की तरफ
से बड़ा समर्थन मिला है। ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री थेरेजा मे की
यूरोपीय संघ छोड़ने की नई संशोधित योजना का समर्थन किया है।
प्रधानमंत्री
मे को दो हफ्ते की और समयसीमा दी है। इससे ब्रेक्जिट के विलम्ब की
संभावना बढ़ गई है। सांसदों ने तीन चरण की उस योजना को भी अपनी मंजूरी दे
दी है जिसे पेश किया गया था। इससे पिछले वर्ष हुए समझौते के बारे में
उन्हें बातचीत का और समय मिल जायेगा। संसद में सांसदों ने 20 के मुकाबले
520 मतों से मे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लेबर पार्टी ने कहा है कि वो
ब्रेक्ज़िट पर जनता के नए वोट का समर्थन करेगी, ताकि लोगों को अपनी राय
जताने का एक और मौका मिल सके।