व्यापार

UNSC में जैश के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव

Posted on

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को ब्लैक लिस्ट करने पर प्रस्ताव किया पेश, सभी की निगाहें चीन पर टिकी हैं, क्योंकि पहले भी जैश के प्रमुख मसूद अजहर पर कार्रवाई से चीन ने परिषद को रोक दिया था।.

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनज़र अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है। यह देखना होगा कि इस प्रस्ताव पर चीन क्या फ़ैसला लेता है क्योंकि पहले भी जैश के प्रमुख मसूद अजहर पर कार्रवाई से चीन ने परिषद को रोक दिया था। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति से अज़हर को हथियारों न मुहैया कराने, उस पर वैश्विक यात्रा प्रतिबंध और संपत्ति फ्रीज़ करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि समिति आम सहमति के बाद ही 13 मार्च तक इस प्रस्ताव पर फैसला लेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO