भारत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Posted on

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए.

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शोपियां जिले के मीमेन्दर इलाके में खोज और तलाशी का अभियान चलाया और उसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं. जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार समेत कई और सामग्री मिली है.

दरअसल 26 फरवरी को बालाकोट में भारत की असैन्य कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार संघर्ष विराम तोड़ने की खबरें आ रही हैं.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO