खेल
आईसीसी महिला चैम्पियनशिप: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के अंतर्गत भारत और इंग्लैंड के बीच
तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुक़ाबला भी भारत ने 7 विकेट से अपने
नाम कर लिया.
मुंबई में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड
द्वारा दिए गए 162 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर
लिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 63 जबकि मिताली राज ने नाबाद 47 रन
की पारी खेली. मैच में 30 रन देकर 4 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी को
प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.