खेल

विश्व कप: निशानेबाज सौरभ चौधरी ने साधा स्वर्ण पर निशाना

Posted on

भारत के स्टार ऩिशानेबाज सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पर लगाया निशाना. 245 अंको के विश्व रिकॉर्ड के साथ ओलंपिक का कोटा किया हासिल.
भारत के सोलह वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रविवार को आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ इस विश्व कप में भारत के खाते में 2 स्वर्ण पदक आ गए हैं। सौरभ से पहले भारत की अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

मेरठ के रहने वाले सौरभ ने पुरुषों की 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही सौरभ ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए तीसरा कोटा सुनिश्चित किया।एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ ने कुल 245 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सर्बिया के दामी मिकेच ने 239.3 अंक के साथ रजत और चीन के वेई पांग ने 215.2 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। आखिरी शॉट से पहले सौरभ ने दामी मिकेच पर दबदबा बनाए रखा और उससे 5.7 अंक आगे रहे। इस तरह अंतिम शाट से पहले ही सौरभ ने स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO