भारत
वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ
सोमवार से नई दिल्ली में वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी शिखर
सम्मेलन शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी
नड्डा ने तीन दिवसीय वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी शिखर सम्मेलन का
विधिवत उद्घाटन किया.
इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी
मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे. उद्घाटन सत्र के मौके पर स्वास्थ्य
एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य भागीदारी
शिखर सम्मेलन को संबोधित भी किया.