क्रिकेट

वानखेड़े में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 66 रन से रौंदा, वन डे सीरीज में 1-0 की बढ़त

Posted on

आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में 136 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने चार विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी की और जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। जेमिमा 24 रन बनाकर आउट हुई वहीं मंधाना 48 रन बनाकर भारत की टॉप स्कोरर रहीँ। इसके बाद भारत ने सात ओवर में 26 रन जोड़ते हुए 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान मिथाली राज ने एक छोर संभालते हुए 44 रन बनाए। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रन बनाकर आउट हो गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO