भारत

जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी सहारनपुर से गिरफ्तार

Posted on

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश की एटीएस ने खुफिया इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है, दोनों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सहारनपुर से गिरफ्तार जैश के दो संदिग्ध आतंकवादियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश की एटीएस ने खुफिया इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। दोनों कश्मीर से हैं। एक संदिग्ध शहनवाज कुलगाम का तो दूसरा आकिब अहमद पुलवामा का रहने वाला है। उनके पास से दो हथियार और जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO