भारत
जम्मू कश्मीर के सोपोर में मारे गए जैश के दो आतंकी
जम्मू कश्मीर के सोपोर में 17 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मारे गए। वहीं यूपी के सहारनपुर में भी जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादी पकडे गए, दोनों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद। जम्मू कश्मीर के सोपोर के वारिपुरा इलाक़े में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है । क़रीब 17 घंटे ये मुठभेड़ चली । ख़ुफ़िया सूत्रों से मिली जानकारी जे आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाक़े की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया ।