पंजाब

विजीलैंस ने 5,000 की रिश्वत लेते हुए सिपाही को रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज आबकारी कार्यालय फ़ाजि़ल्का में तैनात सिपाही कंवलजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धीत जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सिपाही को शिकायतकर्ता जग्गा सिंह निवासी गुरू नानक नगर, फ़ाजि़ल्का की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके घर से बरामद की गई लाहन सम्बन्धी उसके विरुद्ध पर्चा दर्ज न करने के बदले सिपाही कंवलजीत सिंह द्वारा 7,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 5,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सिपाही को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO