खेल

राजधानी दिल्ली में 2019 निशानेबाज़ी विश्वकप का आगाज़

Posted on

राजधानी दिल्ली में आज से होगी आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप की शुरूआत। भारतीय टीम की नज़र इस प्रतियोगिता से ओलंपिक कोटा हासिल करने पर। भारत में हो रहे शूटिंग विश्वकप के ज़रिए पहली बार तय होगा ओलंपिक खेलों के लिए कोटा।

नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिग रेंज में आज से आईएसएसएफ विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है। इस विश्व कप में निशानेबाजों के बीच 16 ओलंपिक कोटा हासिल करने की जंग है। भारत की तरफ से युवा निशानेबाज मनु भाकर, अनीष भनवाला और सौरभ चौधरी पर सभी की नजर होगी।
गुरूवार को नई दिल्ली में राइफल और पिस्टल  आईएसएसएप शूटिंग विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है।   सीजन का यह तीसरा शूटिंग वर्ल्ड कप है। वहीं भारत को 33 साल में सिर्फ तीसरी बार मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बार वर्ल्ड कप में 58 देशों के कुल 500 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं भारतीय टीम को उम्मीद है कि इस बार भारत के निशानेबाज अधिक से अधिक कोटा हासिल करने में कामयाब होंगे।
कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होने वाले निशानेबाजी के विश्व कप में भारत के 21 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहे है जबकि 11 निशानेबाज एमएसक्यू वर्ग में शिरकत करेंगे। वहीं भारत के दो निशानेबाज अपूर्वी चेंदेला और अंजुम मोदगिल ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर ली है। खास बात यह है कि इस बार के आईएसएस इसमें 50 से ज्यादा वर्ल्ड और ओलिंपिक चैंपियन हैं। इसके अलावा, कॉमनवेल्थ, एशियन और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी उतर रहे हैं।
 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO