खेल

England vs West Indies: सीरीज शुरू होने से पहले ये दो खिलाड़ी भिड़े, मैदान पर देख लेने की दी चेतावनी

Posted on

जमैका-इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराने और गेल की मौजूदगी से कैरेबियाई टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले से पहले उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को बचकर रहने की चेतावनी दे दी है। गेल की इस चेतावनी के बाद राशिद भी चुप नहीं बैठे और बोले मैं भी तैयार हूं। बता दें कि गेल ने वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा कर दी है।
गेल के बयान पर राशिद का पलटवार;-बता दें कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला मैच आज ही यानी 20 फरवरी को खेला जाना है। इस वनडे मुकाबले के खेले जाने से पहले गेल ने राशिद को टारगेट करते हुए कहा, ‘बचके रहना… मैं तैयार हूं और मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं।’ गेल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इंग्‍लैंड की गेंदबाजी की शुरुआत कौन करेगा, लेकिन किसी भी गेंदबाज को क्रिस गेल से बचकर रहना होगा।’ इसके बाद राशिद ने गेल को जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे लिए भी ये रोमांचक होगा। मैं अपनी योजना का सही तरह से इस्तेमाल कर सकूंगा। मुझे गेंदबाजी करते हुए अपने वेरिएशंस का चतुराई से इस्‍तेमाल करना होगा। मैं भी इस मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं।’
राशिद बोले- गेल भी इंसान, करेंगे गलती:-राशिद ने कहा, ‘स्‍वाभाविक रूप से कुछ चिंता होती है, लेकिन आपको अपनी क्षमता और अपने आप पर विश्‍वास करना होता है। आपको खुद पर यह यकीन रखना होता है कि आप उसे आउट कर सकते हैं। गेल भी इंसान है और हर इंसान से गलतियां होती हैं। ऐसे में उसे गलती के लिए मजबूर करके आउट करने के लिए केवल एक गेंद की जरूरत होगी।’बता दें कि वनडे सीरीज से पहले बारबाडोस में हुए अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैंड ने 171 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में राशिद ने 7 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि वनडे सीरीज में राशिद इंग्‍लैंड की गेंदबाजी की अहम कड़ी होंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO