व्यापार

IL&FS मामला: पूर्व चेयरमैन रवि पार्थसारथी के ठिकानों समेत कई जगहों पर ईडी का छापा, केस दर्ज

Posted on

नई दिल्ली-इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनैंशियल सर्विसेज (IL&FS) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई ठिकानों पर छापा मारा है।ईडी ने कंपनी के पूर्व चेयरमैन रवि पार्थसारथी के ठिकानों पर भी छापा मारा है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने कथित पेमेंट डिफॉल्ट मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ट्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस भी दर्ज किया है। छापा मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर पड़ा है।आईएलएंडएफएस समूह पर कुल 91,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। सितंबर 2018 में इस समूह की कई कंपनियों ने डिफॉल्ट किया, जिसके बाद बैंकिंग व्यवस्था में नकदी संकट की आशंका मंडराने लगी थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO