संसार

पाक के विदेश मंत्री कुरैशी के पत्र पर UN की प्रतिक्रिया, संयम बरते पाकिस्‍तान

Posted on

संयुक्त राष्ट्र-संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर की है। गुटेरेस ने आग्रह किया है कि दोनों देशों को इस तरह के कदम उठाना चाहिए, ताकि तल्‍ख रिश्‍तों को सामान्‍य किया जा सके।बता दें कि कश्‍मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 भारतीय सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में तल्‍खी आई है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। खास बात यह है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र का यह बयान उस वक्‍त आया है, जब पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने महासचिव गुटेरेस को पत्र लिखकर दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति स्‍थापना के लिए तत्‍काल कदम उठाने का आग्रह किया था।संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्‍मेलन में दोनों मुल्‍कों से अधिक से अधिक संयम बरतने को कहा है। दुजारिक ने पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी उस पत्र का जबाव दे रहे थे, जिसमें संयुक्‍त राष्‍ट्र की दखल की अपील की गई थी।बता दें कि पिछले हफ्ते महासचिव गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के हमले में मारे गए सुरक्षाबलों को न्‍याय दिलाने के लिए कहा था। दुजारिक ने पिछले गुरुवार को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा था कि हम जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्‍होंने इस हमले में जान गंवाने वालों सुरक्षाकर्मियों एवं भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO