भारत

राष्ट्रपति ने ‘ऊर्जा और पर्यावरण की चुनौतियां और अवसर’ पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का किया शुभारंभ

Posted on

दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘ऊर्जा और पर्यावरण की चुनौतियां और अवसर’ विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. तीन दिन तक चलने वाले इस सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया.

इस मौके पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन, नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत, सीएसआईआर के महानिदेशक और सिम्फर धनबाद के अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा का उत्पादन करने वाले उपक्रमों से कहा है कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपायों पर भी ध्यान दें. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत देशवासियों को सस्ती दर पर ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है.

राष्ट्रपति ने पारंपरिक ऊर्जा का उत्पादन करने वाले उपक्रमों से अपील की कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपायों पर ध्यान दें.

इस मौके पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन रोकने के लक्ष्यों को समय से पहले ही हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO