भारत

सऊदी के क्राउन प्रिंस का रस्मी स्वागत

Posted on

सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
सऊदी अरब और भारत के बीच आज प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों पक्षों के बीच निवेश, पर्यटन, आवास और सूचना तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में समझौते होने की उम्मीद है। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

इससे पहले कल, नई दिल्ली पहुंचने पर  सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत के दो दिनों के दौरे पर आये हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO