मनोरंजन

नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर पहली बार बोले कपिल शर्मा

Posted on

नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर बयान देना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है और खरी-खोटी सुना रहा है। बात तो यहां तक पहुंच चुकी है कि सोशल मीडिया पर नवजोत के खिलाफ आ रहे रिएक्शन्स के कारण सोनी टीवी को उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा है।सोनी टीवी और कपिल शर्मा अभी तक इस मुद्दे पर अपनी जुबान बंद किए हुए थे और कुछ भी नहीं कर रहे थे। हालांकि अब कपिल शर्मा ने इस पूरे विवाद पर अपनी जुबान खोली है और कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर नहीं निकाला गया है।कपिल शर्मा ने जी न्यूज से बात करते हुए बताया है कि, ‘नवजोत सिंह सिद्धू अपने राजनीतिक काम के चलते बिजी थे, जिस कारण उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लिया गया था। वैसे भी ये बहुत बड़ी बात नहीं है। हो सकता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा चला रहे हों। मुझे ऐसा लगता है कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर देना कोई उपाय नहीं है। दोनों देश जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उसका एक स्थाई समाधान निकालना होगा।’कपिल शर्मा ने पुलवामा मामले पर भी बात की और कहा, ‘हम लोग इस मामले पर सरकार के साथ हैं लेकिन अभी हमें स्थाई सामाधान निकालना है। पुलवामा में हमारे जवानों पर जिस तरह का कायरतापूर्ण हमला हुआ है, उसके बाद हमें असली दोषी को छोड़ना नहीं चाहिए।’आपको बता दें पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर ये कहना शुरू कर दिया था कि अगर ‘द कपिल शर्मा शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू रहते हैं तो हम उसे नहीं देखेंगे। इसके तुरंत बाद ही अर्चना पूरन सिंह का प्रोमो रिलीज हो गया, जिसके बाद माना जाने लगा कि निर्माताओं ने टीआरपी में गिरावट के चलते नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO