भारत

खेलों के क्षेत्र में लॉरियस अवार्डस का ऐलान

Posted on

विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जीता लॉरियस अवार्डस की तरफ से मिलने वाला ‘स्पोर्टसमैन ऑफ द ईयर अवार्ड’। साल 2018 कृी विश्व जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को मिला स्पोर्टस वूमेन ऑफ द ईयर का सम्मान।

विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का परचम एक बार फिर दुनिया के सामने दिखा लॉरियस अवार्डस के विजेता के रूप में।दरअसल इस सर्बियाई खिलाड़ी को स्पोर्टसमैन ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।जोकोविच ने पिछले साल चोट से वापसी करते हुए पहले विंबलडन और उसके बाद यू.एस.ओपन का ख़िताब अपने नाम किया था जबकि इसी साल उन्होने ऑस्ट्रेलियन ओपन को भी अपने नाम किया, वहीं अमेरिकी जिमनास्ट और अपने हुनर से विश्व स्तर पर जिमनास्ट की दुनिया में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली सिमोन बाइल्स को स्पोर्टस वूमेन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला।

हाल ही में स्कीईंग की दुनिया से रिटायर होने वाली स्कीयर लिंडसे वौन भी लॉरियस अवार्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रही और उन्होने स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट का ख़िताब अपने नाम किया। वहीं 22 साल तक आर्सेनल के कोच रहकर क्लब को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले आर्सेन वेंगर को लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार मिला।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO