खेल

पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद को फिक्सिंग मामले में राहत, मिली बिना शर्त जमानत

Posted on

लंदन-पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद और दो अन्य खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुकदमे की तारीख मिल गई है। जमशेद (32), यूसुफ अनवर (35) और 33 वर्षीय मोहम्मद एजाज को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) ने इन्हें बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था।पाकिस्तान के इन तीनों पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अपने साथी खिलाड़ियों को पैसे का लालच देकर खराब प्रदर्शन करने के लिए उकसाने और साजिश रचने का आरोप है। यह मामला 1 नवंबर 2016 से 10 फरवरी 2017 के बीच का है।अनवर और एजाज पर यह आरोप भी लगाया गया है कि वे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन करने के लिए रिश्वत देते थे। यह मामला 1 नवंबर 2016 से 6 दिसंबर 2016 के बीच का है। सोमवार को तीनों ने मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में आरोपों के लिए दोषी नहीं होने की दलील दी। सभी को बिना शर्त जमानत दे दी गई और कहा कि 6 सितंबर को एक पूर्व-परीक्षण समीक्षा सुनवाई में भाग लें। तीन सप्ताह तक चलने वाले एक ट्रायल के बाद 2 दिसंबर को इसी अदालत में सुनवाई होगी।बता दें कि बाएं हाथ के 27 वर्षीय बल्लेबाज नासिर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दो टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। नासिर पिछली बार 2015 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO