संसार

ब्रिटेनः सात लेबर सांसदों ने ब्रेक्जिट पर पार्टी छोड़ी

Posted on

ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी के सात सांसदों ने ब्रेक्जिट और अन्य मुद्दों पर अपने नेता जेरेमी कॉर्बिन के रूख के विरोध में पार्टी छोड़ दी।
ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी को उस समय झटका लगा जब उसके सात सांसदों ने ब्रेक्जिट और यहूदी विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने नेता जेरेमी कॉर्बिन के रुख के विरोध में पार्टी छोड़ दी। इन सांसदों ने बताया कि वे संसद के अंदर एक अलग स्वतंत्र समूह के तौर पर बैठेंगे। यह कदम 1981 में चार वरिष्ठ सदस्यों के पार्टी छोड़कर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी गठित करने के बाद सबसे बड़ी टूट है। एक सासंद उमन्ना ने अन्य से समूह में शामिल होने का आह्वान करते हुए संकेत दिया कि पार्टी से टूट के उनके इस कदम से एक नया आंदोलन प्रेरित होना चाहिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO