पंजाब

बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को मिलेगा अवार्ड-सोनी

Posted on

सैल्फ मेड स्मार्ट स्कूल पंजाब के डी.एस.एमज़. और ए.सीज़ के साथ की मीटिंग
चंडीगढ़ – सैल्फ मेड स्मार्ट स्कूल, पंजाब के डी.एस.एमज़. (डिस्ट्रिक्ट स्मार्ट स्कूलज़ मैंटर) और ए.सीज़. (असिस्टेंट कोऑर्डीनेटरों) ने आज पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री ओ.पी. सोनी के साथ मुलाकात की और सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील करने के लिए अध्यापकों की तरफ से अपने स्तर पर किए गए प्रयासों से अवगत करवाया। इस अवसर पर श्री सोनी ने कहा कि बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों और प्रिंसिपलों को स्टेट अवार्ड दिया जायेगा। विभाग में खाली पड़े पद भरने संबंधी उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल को सीधे कोटे के पद जल्दी भरे जाएंगे। मीटिंग के दौरान अध्यापकों द्वारा अपने स्तर पर बनाए स्मार्ट स्कूलों संबंधी एक पेशकारी भी दी गई, जिसमें स्कूलों की हुई कायाकल्प बारे बताया गया। अध्यापकों ने बताया कि उनकी कोशिशों द्वारा पुर्व-प्राथमिक स्कूलों में 2.5 लाख बच्चे अधिक दाखि़ल हुए हैं। अध्यापकों ने यकीन दिलाया कि इस बार का नतीजा पिछले साल की अपेक्षा 25 प्रतिशत बढिय़ा आऐगा। अध्यापकों ने अपने स्तर पर बनाई एन.जी.ओ. ‘सोशल पार्टीसीपेशन इन क्वालिटी एजुकेशन’ बारे बताया, जो लोगों के सहयोग से स्कूलों का रूप बदलने में लगी हुई है।शिक्षामंत्री ने स्मार्ट स्कूलों के लिए अपनी तरफ से एक लाख रुपए देने का ऐलान किया, जबकि सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार ने 11 हज़ार देने संबंधी बताया। शिक्षा सचिव ने अध्यापकों की तनदेही से सरकारी स्कूलों में दाखि़ला बढ़ाने बारे बताया, जिस पर श्री सोनी ने अध्यापकों को बधाई दी और उनको आगे भी तनदेही के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट स्कूलों के लिए प्रोजैक्टर और अन्य साजो-सामान सरकार द्वारा जल्द ही मुहैया करवा दिया जायेगा। मीटिंग के दौरान सभी जि़लों के स्मार्ट स्कूलज़ मैंटर और असिस्टेंट कोऑर्डीनेटर मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO