मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और दिशा पाटनी ने अनीस बज्मी की अगली फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Posted on

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के पास लगातार बड़े-बड़े ऑफर्स आ रहे हैं, जिन्हें वो सोच समझकर साइन कर रहे हैं। अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन ने ‘किरिक पार्टी’ और ‘पति पत्नी और वो’ के बाद डायरेक्टर अनी बज्मी की अगली रॉम-कॉम फिल्म साइन कर ली है, जिसमें दिशा पाटनी उनके साथ दिखाई देंगी। फिल्म को अनीस बज्मी, टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। कार्तिक आर्यन और दिशा पाटनी की यह फिल्म इसी साल शूट होगी, जिसके लिए मुंबई और विदेश में सेट लगाया जाएगा।खबर पर पक्की मुहर लगाते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने बताया है कि, ‘यह फिल्म अनीस बज्मी के स्टाइल में लोगों को हंसाएगी और दर्शकों को इस फिल्म के दौरान खूब मजा आएगा।’ अनीस बज्मी भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने बताया है, ‘परिवारों के आसपास कॉमेडी गढ़ना मेरे लिए हमेशा मजेदार रहा है। मैं इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही पेश करूंगा, जिसमें दर्शकों को कुछ नयापन मिलेगा। मैं इस फिल्म को शुरू करने के लिए काफी एक्साइडेट हूं।’कार्तिक आर्यन और दिशा पाटनी के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने बताया है कि, ‘मैंने दिशा का काम भारत में देखा है, जिसको मैं खुद प्रोड्यूस कर रहा हूं। वो कमाल की अदाकारा हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दिशा और कार्तिक की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी।’अगर दोनों कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो कार्तिक आर्यन की ‘लुका-छुपी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ-साथ दिशा पाटनी की ‘भारत’ भी इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसमें भाईजान खुद दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि दिश पाटनी का इसमें एक स्पेशल किरदार होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO