खेल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में विराट कोहली शीर्ष पर बरकरार

Posted on

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। कोहली और चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज़ शीर्ष दस में शामिल नहीं है। वहीं श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाकर स्टार बने कुशल परेरा ने बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 58 स्थान की लंबी छलांग लगायी है।

आईसीसी की ताज़ा जारी टेस्ट रैंकिंग्स में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज़ बने हुए हैँ। कोहली के खाते में 992 रेटिंग अंक हैं। 897 अंक के साथ न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दूसरे स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर बरकरार हैँ। कोहली और पुजारा के अलावा शीर्ष दस में और कोई भारतीय बल्लेबाज़ नहीं है।

इस टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज़्यादा फायदा श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसाल परेरा को हुआ है। परेरा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 51 और 153 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद टेस्ट रैंकिंग में उन्होंने 58 स्थान की छलांग लगाई है और वो अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग यानी 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले टेस्ट मैच में परेरा ने दसवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी और 83 वर्ष पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

गेंदबाज़ों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिन्स ने कगिसो रबादा को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

कमिन्स, ग्लेन मैकग्रा के बाद से शीर्ष टेस्ट गेंदबाज़ का दर्जा हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियन हैँ। मैकग्रा फरवरी 2006 में नंबर एक गेंदबाज़ थे।  

गेंदबाज़ों की सूची में भारत के रविन्द्र जड़ेजा पांचवें स्थान पर हैँ। जड़ेजा ऑल राउंडर्स की सूची में भी तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान व ऑलराउंडर जेसन होल्डर ऑल राउंडर्स की सूची में पहले नंबर पर हैं। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO