भारत

आतंक के खिलाफ लड़ाई में साथ आए भारत और अर्जेंटीना

Posted on

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व शांति के लिए ख़तरा बने आतंक को मानवता का दुश्मन बताया। उन्होने कहा कि विश्व को अब एकजुट होकर इस ख़तरे से लड़ना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की यात्रा पर आए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरसियो माक्री से द्विपक्षीय मुलाक़ात की। दोनों ही देशों के बीच आर्थिक-व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। इसके अलावा अंतरिक्ष-परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौते हुए। दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी बातचीत हुई। साथ आपसी संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए कला,संस्कृति के आदान-प्रदान और दोनों ही देशों के लोक प्रसारकों के बीच समझौता हुआ।

भारत और अर्जेटीना के बीच पिछले एक दशक में आपसी व्यापार बढ़कर 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लीथियम, खनन, तकनीक सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।

भारत और अर्जेटीना के बीच हुए समझौतों में दोनों देशों के लोक-प्रसारकों के बीच भी समझौता हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे संस्कृति के आदान-प्रदान और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का वैश्विक मंचों पर लगातार सहयोग करने के लिए अर्जेंटीना का धन्यवाद देते हुए कहा कि वासेनार से लेकर साउथ-साउथ कॉपरेशन सम्मेलन में भी अर्जेंटीना का सहयोग रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना का जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटते हुए कृषि क्षेत्र में विकास की सराहना की और कहा ये क्षेत्र भारत के लिए भी फायदेमंद होगा।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरशियो माक्री ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की और साथ ही शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना आतंक के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

इससे पहले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरशियो माक्री का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तौर पर स्वागत किया इलके साथ ही उन्होने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रंद्धासुमन अर्पित किए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO