मनोरंजन
दृष्टि धामी के बाद शक्ति अरोड़ा ने भी पॉपुलर शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ को कहा अलविदा
दृष्टि धामी के बाद शक्ति अरोड़ा ने भी कहा अलविदा, पॉपुलर शो बंद होने पर लगाई पक्की मोहर
टीवी
का पॉपुलर शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस
पॉपुलर टीवी शो से और एक एक्टर ने बड़ा खुलासा करते हुए दर्शकों को निराश
कर दिया है। जी हां, हम बात कर रहे है टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा की। कुछ
घंटो पहले शक्ति अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया। इस
मैसेज में उन्होंने ने शो छोड़ने और बंद होने के बारे में बताया। पिछले काफी
दिनों ने मीडिया में खबर तेज थी की टीवी का पॉपुलर शो ‘सिलसिला बदलते
रिश्तों का’ फरवरी से बंद होने वाला है। शो मेकर्स ने खुद भी इस पर बातों
बातों में मोहर लगी थी। लेकिन अब शक्ति अरोड़ा के इस इमोशनल मैसेज के बाद
ये खबर भी पक्की हो गई कि शो बहुत जल्द बंद होने वाला है।सोशल मीडिया पर
शक्ति अरोड़ा ने अपने फैंस को जानकरी देते हुए दो ट्वीट किए है। पहले ट्वीट
में शक्ति अरोड़ा ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही ‘सिलसिला
बदलते रिश्तों का’ की पुरे टीम को चीयर भी किया। साथ ही नए प्रोजेक्ट को
लेकर भी दर्शकों को जानकरी दी। आपको बता दें, शक्ति अरोड़ा ने भले ही अपने
नए प्रोजेक्ट को लेकर बात की हो लेकिन बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी
है।शक्ति अरोड़ा से पहले साल 2018 के नवंबर में दृष्टि धामी ने भी अचनाक शो
को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक मैसेज
पोस्ट करते हुए सभी का धन्यवाद किया था।बात दें, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों
का’ में दृष्टि धामी का किरदार नंदिनी का था। शो में नंदिनी का कुणाल से
एक्स्ट्रा अफेयर दिखाया गया था। शो में कुणाल के किरदार में शक्ति अरोड़ा
थे। वैसे दृष्टि धामी ने इस पॉपुलर शो को आखिर क्यों छोड़ा इसको लेकर दृष्टि
धामी ने कभी नहीं बताया लेकिन मिली जानकरी के अनुसार दृष्टि धामी अपने
किरदार से संतुष्ट नहीं थी। उनको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित उनका
किरदार पसंद नहीं था।