खेल

विश्व कप के लिए गावस्कर ने अपनी फेवरेट टीम में रिषभ को नहीं दी जगह

Posted on

गावस्कर ने विश्व कप के लिए अपनी फेवरेट टीम में रिषभ को नहीं दी जगह, इन खिलाड़ियों को दिया मौका
नई दिल्ली-विश्व कप की टीम को लेकर कई पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं साथ ही कई खिलाड़ियों ने इसके लिए अपनी फेवरेट टीम का एलान भी किया है। अब इसमें एक नाम पूर्व भारीतय कप्तान सुनील गावस्कर का भी जुड़ गया है। उन्होंने विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान तो किया ही साथ ही सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल भी उठा दिया है। गावस्कर के अलावा भी कई लोगों ने कार्तिक को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्व कप के मद्देनजर सुनील गावस्कर ने अपनी टीम की जो घोषणा की है उसमें उन्होंने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत को शामिल नहीं किया है। सुनील गावस्कर ने कहा कि वो अपनी विश्व कप टीम में रिषभ की जगह टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को ही चुनते। गावस्कर ने कहा कि मेरे दिमाग में उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं जो विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे। वैसे गावस्कर ने रिषभ को अपनी विश्व कप टीम में नहीं चुना लेकिन इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया है और एक संभावना है कि वो शायद विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाएंगे।
विश्व कप के लिए सुनील गावस्कर की टीम-शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव। आपको बता दें कि भारत की मेजबानी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दो टी 20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के 2 टी20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु (24 और 27 फरवरी) में खेले जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च से 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज का आगाज हैदराबाद में होगा और सीरीज का अंतिम वनडे मैच दिल्ली (13 मार्च) में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर्स आइपीएल में हिस्सा लेंगे और आइपीएल के बाद भारतीय टीम विश्व कप खेलने इंग्लैंड जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO