खेल

शहीदों के परिवारों की मदद करेगी BCCI, कार्यकारी अध्यक्ष ने COA से की ये मांग

Posted on

नई दिल्ली-पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों की मदद के लिए पूरे देश आगे बढ़कर आ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने शहीदों के परिवारों को 5 करोड़ रुपए देने की मांग की है।उन्होंने कहा हमने इस संबंध में बीसीसीआइ की प्रशासकों की समिति (COA) को पत्र लिखा है। हम इस हमले से काफी दुखी हैं और अपने साथी और इसकी निंदा करते हैं। मैं COA से आग्रह करता हूं कि वे शहीदों के परिवारों को 5 करोड़ रुपए देने की अनुमती दें। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार इसमें योगदान देने के लिए राज्य संघों के साथ-साथ आइपीएल फ्रैंचाइजी से भी अनुरोध किया।खन्ना ने कहा ‘मैं राज्य संघों और आइपीएल फ्रेंचाइजियों से योगदान देने पर विचार करने का अनुरोध करता हूं।’ खन्ना ने यह भी कहा कि 24 फरवरी से शुरु हो रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले मैच और 23 मार्च से शुरु हो रहे आइपीएल के उद्घाटन मैच के दौरान शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।बता दें कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही शहीदों के बच्चों को उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश कर चुके है। विदर्भ की टीम ने भी ईरानी कप जीतने के बाद इसकी पुरस्कार राशि शहीदों के परिवारों को मदद के लिए देने की घोषणा कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO