व्यापार

PNB ने FD पर ब्याज दरों में किया बदलाव

Posted on

PNB ने FD पर ब्याज दरों में किया बदलाव और इन तीन मैच्योरिटी को भी जोड़ा
नई दिल्ली-पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 फरवरी 2019 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों में संशोधन किया है। PNB ने तीन नए मैच्योरिटी पीरियड 111 दिन, 222 दिन और 333 दिन को इसमें शामिल किया है। बैंक ने 111 दिन के लिए सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसद की दर से ब्याज देने की एलान किया है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5 वर्ष और 10 वर्ष के लिए लॉक इन अवधि होगी। ये खाते आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आयकर में कटौती के योग्य हैं।फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में समय समय पर बदलाव होता रहता है। पिछले सप्ताह एक्सिस बैंक ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में बदलाव किया था।गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में ब्याज से होने वाली आय पर कर कटौती (TDS) की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO