व्यापार

ब्रिकवर्क ने घटाई रिलायंस कैपिटल के डिबेंचर की रेटिंग

Posted on

नई दिल्ली-अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने शनिवार को कहा है कि ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने कंपनी के लांग टर्म डेट प्रोग्राम मार्केट-लिंक्ड डिबेंचर की रेटिंग घटाकर ‘एए’ कर दी है। नॉन-कोर निवेश को बेचने में देरी के कारण रेटिंग एजेंसी ने यह कदम उठाया है।स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी देते हुए कंपनी ने विश्वास जताया है कि वह अगली दो तिमाहियों में कुछ असेट्स बेचने में सफल हो जाएगी। इससे कर्ज में काफी कमी की जा सकेगी। हालांकि रेटिंग में कंपनी के अनुभवी प्रबंधन और वित्तीय सेवा क्षेत्र में उसकी सहायक कंपनियों के विविधीकृत और बढ़ते कारोबार को वजन मिला है।पिछले दिनों अनिल अंबानी से रिलायंस ग्रुप की तीनों कंपनियों (रिलायंस कैपिटल समेत) के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। एलएंडटी फाइनेंस और एडिलवाइज ग्रुप द्वारा रिलायंस कैपिटल के गिरवी रखे शेयर बेचने के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। कर्जदाताओं का कहना था कि रिलायंस ग्रुप समय पर कर्ज नहीं लौटा पाया, इस वजह से गिरवी रखे शेयरों की बिक्री की गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO