संसार
कुलभूषण जाधव मामले में सुनवाई आज से फिर शुरू
अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में होगी सुनवाई, पाकिस्तान ने जाधव पर लगाए थे जासूसी के आरोप
भारतीय
नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में आज से
फिर सुनवाई करेगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष
अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे। पाकिस्तानी सेना की अदालत ने
अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोपों पर भारतीय नागरिक जाधव को मौत
की सजा सुनाई थी। भारत ने इस फैसले के खिलाफ उसी साल मई में आईसीजे का
दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 में पाकिस्तान
को मामले में न्यायिक निर्णय आने तक जाधव को सजा देने से रोक दिया था।