संसार

बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Posted on

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बुल्गारिया में अपने समकक्ष एकातेरिना जहरा से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक में अर्थव्यवस्था, कृषि, फार्मा, आईटी, पर्यटन और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की बुल्गारिया की पहली यात्रा है। विदेश मंत्री यहां दो दिन आधिकारिक यात्रा पर हैं।इसके अलावा सुषमा स्वराज ने यहां पर भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। सुषमा स्वराज ने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया। इससे पहले बुल्गारिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शानदार स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि, सुषमा स्वराज ने बुल्गारिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता की। रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि, बुल्गारिया भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी राष्ट्र है। दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्ते काफी पुराने हैं।बुल्गारिया की यात्रा के बाद सुषमा 17 से 18 तक मोरक्को का दौरा करेंगी। इस दौरान वह अपने मोरोकन समकक्ष नासिर बोरिटा और मोरक्को के राजा मोहम्मद VI से से मिलेंगी। इस यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ तीन समझौता ज्ञापनों (Mou) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। मोरक्को की यह यात्रा भारत के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के साथ पनप रहे बेहतर रिश्ते का उदाहरण है।अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, सुषमा 18-19 फरवरी को स्पेन की यात्रा करेंगी। इस यात्रा के दौरान, स्पैनिश सरकार उन्हें ऑपरेशन मैत्री के लिए प्रतिष्ठित सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ से सम्मानित करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO