संसार

अफ्रीकी देश कैमरून में 100 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों का अपहरण, लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा

Posted on

अफ्रीकी देश कैमरून में एक निजी कॉलेज के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का अपहरण कर लिया गया है। अगवा लोगों में छात्राओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि युद्ध प्रभावित पश्चिमोत्तर क्षेत्र से शनिवार को 11 छात्रों और तीन शिक्षकों को अगवा कर लिया गया है।इस घटना के बाद कॉलेज के वरिष्ठ प्रशासक ने रविवार को कहा, ‘जांच के बाद पाया गया कि 100 से ज्यादा छात्र और शिक्षक अगवा कर लिए गए हैं। अगवा लोगों में ज्यादातर लड़कियां हैं। शिक्षकों की संख्या ज्यादा नहीं है। वास्तव में कॉलेज परिसर में जितने भी छात्र और शिक्षक थे, अपहर्ता सभी को साथ ले गए। हम नहीं जानते कि उन्हें कहां रखा गया है। हम अपहर्ताओं के फोन का इंतजार कर रहे हैं।’कैमरून के अंग्रेजी बोलने वाले दक्षिण पश्चिम और पश्चिमोत्तर क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए अलगाववादी नवंबर, 2017 से सरकार के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO