भारत
भारत ने पाक आयातित वस्तुओं पर 200 फ़ीसदी बढ़ाया सीमा शुल्क
भारत द्वारा पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान से सबसे तरजीही
राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से आयात होने वाली वस्तुओं पर
सीमा शुल्क 200 फीसदी बढ़ा दिया है.
वित्त मंत्री अरुण
जेटली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. ट्वीट में वित्त मंत्री ने कहा कि
एमएफएन दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से भारत को निर्यात होने वाली
सभी वस्तुओं पर सीमा शुल्क तत्काल प्रभाव से 200% बढ़ा दिया गया है.