हिमाचल प्रदेश

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत पर राज्यपाल ने जताया शोक

Posted on

राज्य विधानसभा के सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन रद्द।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में हुए एक बड़े आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
इस आतंकी हमले से आहत राज्यपाल ने राज्य विधानसभा के सदस्यों के लिए राजभवन में शुक्रवार शाम को आयोजित होने वाले रात्रि भोज के आयोजन को रद्द कर दिया है। राज्यपाल राज्य विधानसभा के सदस्यों के सम्मान में प्रत्येक बजट सत्र के दौरान रात्रि भोज का आयोजन करते है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO