पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पुलवामा में राज्य के शहीद हुए जवानों के वारिसों को नौकरी और 12 -12 लाख रुपए वित्तीय सहायता देने का ऐलान

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पुलवामा में राज्य से सम्बन्धित सी.आर.पी.एफ. के शहीद हुए जवानों के वारिसों को सरकारी नौकरी और 12-12 लाख रुपए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।इन जवानों का कल पूरे सरकारी सम्मान के साथ संस्कार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस घृणित हमले में शहीद हुए पंजाब के 4 जवानों के परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट की है। पुलवामा में सुरक्षा सेना पर हुए कायरतापूर्ण हमले में 41 जवानों ने अपने प्राण गंवाए हैं जिनमें पंजाब के कुलविन्दर सिंह रूपनगर जि़ला, सुखविन्दर सिंह तरन तारन, जैमल सिंह मोगा और मनजिन्दर सिंह दीनानगर (गुरदासपर) शामिल हैं। इस संकट की घड़ी में अपनी सरकार की तरफ से दु:खी परिवारों को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग पूरी तरह इन परिवारों के साथ हैं। मानवता के विरुद्ध यह घिनौना अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त जवाबी कार्यवाही करने के लिए अपनी माँग को दोहरातेे हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के बहादुर सपूतों का बलिदान बेकार नहीं जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO