मनोरंजन

‘गली बॉय’ स्क्रीनिंग और वैलेंटाइन डे के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ बिताए कुछ के पल

Posted on

आलिया भट्ट अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गली बॉय’ की रिलीज के बाद अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रिट करती नजर आईं। हालांकि, स्क्रीनिंग के दौरान इन दोनों की फोटोज और वीडियोज के चलते कुछ रिपोर्ट्स में सब कुछ ठीक न होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन लगता है कि इसके बाद जल्दी ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया और इसके बाद ये कपल एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया।चेफ हर्ष ने इन दोनों स्टार्स के साथ खाना परोसते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और लगता है कि दोनों इस टेस्टी फूड का मजा ले रहे हैं। फोटो में आलिया और रणबीर दोनों ही काफी खुश दिख रहे हैं और साथ में डिनर का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं। फोटो को देख लगता है कि रणबीर और आलिया ने बेहद रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया है। ओह नो! ठंडे बस्ते में गई रणबीर कपूर-संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘शमशेरा’, फैंस का टूट जाएगा दिलबता दें कि आलिया और रणबीर के रिश्ते को दोनों के परिवार की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है। अक्सर दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ चिल करते नजर आते रहते हैं। दोनों स्टार्स के करियर फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ रिलीज हो चुकी है और इसमें एक्ट्रेस के दमदार अभिनय की खूब तारीफें हो रही है।इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी रणबीर आलिया के साथ नजर आए थे। जबकि रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के ही साथ अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी है। ये फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया, रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में है। अयान और रणबीर एक साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘वेकअप सिद’ में साथ काम किया था। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाने वाली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO