मनोरंजन
फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी के हुए 50 साल पूरे
बॉलीवुड / फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी के 50 साल पूरे; अभिषेक बोले- वो मेरे लिए आइकॉन से बढ़कर
बॉलीवुड-अमिताभ
बच्चन को बॉलीवुड में 50 साल हो चुके हैं। बिग बी ने 15 फरवरी 1969 को
अपनी पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी साइन की थी जो कि 7 नवंबर 1969 को रिलीज
हो गई थी। यह एकमात्र ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है जिसमें बिग बी ने काम किया
था। इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने पिता के लिए सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी है।
अभिषेक-श्वेता ने यूं दीं शुभकामनाएं
आइकॉन,
मेरे लिए वो इससे बढ़कर हैं,मेरे पिता,मेरे बेस्ट फ्रेंड, गाइड,बेस्ट
क्रिटिक,सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम,मेरे आदर्श, मेरे हीरो! 50 साल पहले
उन्होंने फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की थी और आज भी काम कर प्रति उनका
समर्पण वैसा ही है जैसा पहले था। डियर पा, आज हम आपके टैलेंट, आपके जज्बे
और आपके प्रभुत्व को सेलिब्रेट करते हैं। अब अगले 50 सालों में आप क्या
करने वाले हैं हमारी नजर उसपर है। आज जब मैं उन्हें विश करने गया तो
उन्होंने मुझे एक बहुत कूल बात सिखाई। जब मैंने उनसे कहा-मैं काम पर जा रहा
हूं,आप आज क्या करने वाले हैं तो उन्होंने रिप्लाई किया-काम!बेटी श्वेता
ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बिग बी को बधाई दी जिसे बिग बी ने
रीट्वीट करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।