खेल

दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सीजन की हुई शुरुआत

Posted on

दुबई-पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सत्र का दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आगाज हुआ। पीएसएल में इस बार छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें दो बार की चैंपियन इस्लामाबाद युनाइटेड, एक बार की विजेता पेशावर जुल्मी, लाहौर कलंदर, मुल्तान सुल्तांस, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लेडिएटर शामिल हैं। पीएसएल के चौथे सत्र का भारत में लाइव प्रसारण डी स्पो‌र्ट्स चैनल पर होगा।इस बार पीएसएल का आयोजन 14 फरवरी से 17 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान कुल 34 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन यूएई के दुबई, शारजाह और अबूधाबी के अलावा पाकिस्तान के कराची एवं लाहौर में किया जाएगा। फाइनल मुकाबला कराची में 17 मार्च को खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तर्ज पर पीसीबी ने 2015 में पीएसएल की शुरुआत करने का फैसला किया था।पीसीबी इसके जरिये पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करना चाहता था जो मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए हमले के बाद से बंद था। हालांकि, पीएसएल के पहले सत्र का आगाज 2016 में यूएई में हुआ था, लेकिन अगले साल 2017 में फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला गया। 2018 में भी कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए। इस बार भी पाकिस्तान में आठ मैच खेले जाएंगे। इस बार दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहली बार पीएसएल में खेलते नजर आएंगे। वह लाहौर की टीम क हिस्सा होंगे। उनके अलावा न्यूजीलैंड के ल्युक रोंची, कोरी एंडरसन, कोलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट, कीरोन पोलार्ड, डेरेन सेमी, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO